
ज्योति यादव,डोईवाला। आज राजीव नगर 1 व 2 में विश्व स्तनपान दिवस के उपलक्ष में स्तनपान सप्ताह व जागरूकता अभियान चलाया गया।
अगस्त माह के पहले सप्ताह (1-7 अगस्त) को विश्व स्तनपान सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।
जागरूकता अभियान में पहुंचे हिमालय इंस्टिट्यूट के डॉक्टर शुभम अग्रवाल जानकारी देते हुए बताया कि स्तनपान हर नवजात के लिए अमृततुल्य होता है। मां का दूध बच्चे के लिए संपूर्ण आहार माना जाता है, बच्चे के पोषण के लिए आवश्यक सभी चीजें इसमें समाहित होती हैं। यही कारण है कि सभी माताओं को, नवजात को स्तनपान कराने की सलाह दी जाती है।
साथ ही राजीव नगर 1,2 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ती रश्मि व सीमा देवी ने महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि शिशु के जन्म के 1 घंटे के अंतराल पर ही शिशु को स्तनपान शुरू कर देना चाहिए एवं मां का प्रथम दूध अवश्य पिलाना चाहिए तथा 6 माह तक सिर्फ और सिर्फ स्तनपान ही कराना चाहिए इसके अलावा कुछ भी ऊपरी आहार नहीं देना चाहिए।
साथ ही जागरूकता अभियान में पहुंची डॉक्टरों की टीम ने लाभार्थियों को डायरिया, आई फ्लू से संबंधित भी जानकारी दी।
अन्य डॉक्टरों ने भी नवजातों को स्तनपान कराने पर जोर देते हुए इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी देते हुए अपने विचार व्यक्त किए और लोगों को जागरूक किया।
इस मौके पर हिमालयन इंस्टीट्यूट के डॉक्टर शुभम अग्रवाल, डॉक्टर शुभिका, डॉक्टर योगेश रावत, शुभम सिंघल,फरजाना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सीमा देवी, रश्मि आदि कई महिलाएं उपस्थित रही।








































