
चमोली – उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है । जहां पर चमोली के केदारनाथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी क्षेत्र में दुर्लभ कस्तूरा मृग देखा गया है । इस दुर्लभ कस्तूरा मृग की तस्वीर कैमरा में कैद हो गई ।जानकारी के अनुसार क्षेत्र में करीब 10 वर्षों के बाद कस्तूरा मृग देखने को मिला है जिससे वन प्रभाग के अधिकारियों काफी खुश नजर आ रहे है । प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ वन प्रभाग अमित कंवर का कहना है कि कस्तूरी मृग के संरक्षण के लिए वन विभाग मास्टर प्रोजेक्ट के रूप में काम कर रहा है जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर कैमरा ट्रैप में कस्तूरी मृग की गतिविधियां देखी गई है जिसके बाद उसके संरक्षण पर विशेष नजर रखी जा रही है तथा उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है तथा उसे नोट किया जा रहा है।








































