दुनिया में खतरनाक हथियारों की होड़ को कैसे कम करेंगे बाइडन, रूस-चीन होंगे बड़े फैक्टर

वाशिंगटन, ऑनलाइन डेस्क। अमेरिका में सत्ता परिवर्तन के पूर्व वाशिंगटन और मॉस्को के बीच नए हथियारों के होड़ को लेकर एक नई बहस खड़ी हो गई है। यह सब ऐसे वक्त हो रहा है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कार्यकाल समाप्त होने में थोड़े दिन शेष हैं। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन 20 जनवरी को कार्यभार ग्रहण करेंगे। ऐसे में अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडन पर यह दबाव रहेगा कि वह दुनिया को एक नए हथियारों के हाेड़ से दूर ले जाए। आखिर क्या है ताजा मामला। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के समक्ष क्या होगी बड़ी चुनौती। क्या है स्ट्रैटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी। चीन होगा बड़ा फैक्टर।
चीन की बढ़ती ताकत के बीच बाइडन के समक्ष बड़ी मुश्किलें
दरअसल, 2010 में अमेरिका और रूस के बीच शुरू हुई स्ट्रैटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी Strategic Arms Reduction Treaty की मियाद 5 फरवरी को समाप्त हो रही है। इस ट्रीटी की अवधि को आगे बढ़ाने के लिए वाशिंगटन और मास्को के बीच एक नए करार की दरकार होगी। इसलिए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन के सत्ता संभालते ही इस ट्रीटी को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। बाइडन के लिए यह राह आसान नहीं होगी, क्यों राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन काल में दोनों देशों के बीच इस ट्रीटी को लेकर तमाम मतभेद कायम रहे हैं। दूसरे, चीन की बढ़ती ताकत से निपटने के लिए अमेरिका की नई सामरिक नीति के साथ इस गुत्थी को सुलझाना आसान काम नहीं होगा।
पुतिन ने एक ट्वीट से गरम हुआ मामला
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा कि हम अमेरिका के साथ हथियारों के नियंत्रण पर वार्ता करने के लिए राजी हैं, लेकिन लिए हमारे सहयोगियों को भी सकारात्मक रुख दिखाना होगा। उनका यह ट्वीट उस समय आया जब गुरुवार को रूस ने नए हथियारों की दौड़ के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया। रूस ने कहा कि मास्को को हारपरसोनिक हथियार विकसित करने के लिए मजबूर किया गया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच हथियारों की रेस पर एक नई बहस छीड़ गई है। हालांकि, रूस को भी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन के सत्ता ग्रहण करने का इंतजार है।
क्या है चीन का पक्ष
नई सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि (START) में चीन को भी शामिल होने का दबाव है। हालांकि, चीन इस संधि में शामिल होने से लगातार बच रहा है। चीन का कहना है कि उसके परमाणु हथियारों का जखीरा रूस और अमेरिका की तुलना में बहुत छोटा है, इसलिए उसका संधि में शामिल होना जरूरी नहीं। लेकिन हाल में अमेरिका और चीन के बीच जिस तरह से गतिरोध हुआ है, उससे यह टकराव और बढ़ा है।
न्यू स्टार्ट संधि फरवरी, 2021 में व्यपगत होगी
नई सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि के खत्म होने पर दुनिया में इस भयंकर परिणाम हो सकते हैं। महाशक्तियों के द्वारा इस तरह की संधि से निकलने से एक बार फिर दुनिया में हथियारों की प्रतिस्पर्धा शुरू होने की आशंका पैदा हो गई है। नई सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि 5 फरवरी, 2011 को अस्तित्व में आई थी। दरअसल, यह शीत युद्ध के अंत में वर्ष 1991 में हुई थी। इसे स्टार्ट संधि की जगह आई थी। न्यू स्टार्ट संधि फरवरी 2021 में व्यपगत हो जाएगी। अमेरिका और रूस के बीच नई सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि के तहत अपने परमाणु शस्त्रागार को कम करने पर सहमति बनी थी।
नई सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि चर्चा में
हाल में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नई सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि को एक वर्ष के लिए बढ़ाए जाने का प्रस्ताव दिया है। रूस फिलहाल बिना कोई नई शर्त लगाए पहले संधि को एक साल के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। पुतिन के नई सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि को एक वर्ष के लिए और बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को संयुक्त राज्य अमेरिका ने नकार दिया है। पुतिन ने आरोप लगाया है कि अमेरिका की ओर से निराशाजनक प्रतिक्रिया सामने आई है।
Related posts:
SPECIAL पेशकश : क्या हो गया है दिमाग खराब तो पढ़े यह स्टोरी जरूर करेगी हेल्प
KPSC Recruitment 2020: जाने सहायक वन आरक्षक में निकली भर्ती, देखे कैसे करे आवेदन
पीएम मोदी ने अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन से बात की
मैं भले पहली महिला उपराष्ट्रपति बनूंगी पर आखिरी नहींः कमला हैरिस
जानिए- आखिर राष्ट्रपति ट्रंप के किस फैसले से बौखलाया है चीन, ड्रैगन को दिया बड़का झटका
जॉर्ज फ्लॉयड की पहली बरसी पर अमेरिका में जगह-जगह स्मृति समारोहों का आयोजन
28 साल के लम्बे इंतजार के बाद अर्जंटीना ने जीता कोपा अमेरिका का खिताब
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावः बंदूकों की अधिक बिक्री से बढ़ सकता है आंतरिक कलह
अमेरिका के फ्लोरिडा बैंकेट हॉल के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, 2 की मौत
अमेरिका ने की ताइवान की मदद, भेजी 25 लाख कोविड-19 वैक्सीन
राष्ट्रपति पद के लिए ट्रंप-बाइडन के बीच कांटे की टक्कर
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास पर मंडरा रहा खतरा
दोहा में अफगान सरकार व तालिबान के वार्ताकारों से पोम्पिओ ने मुलाकात
अमेरिका में कोविड-19 के मामले 1.1 करोड़ के पार
जरूरतमंद देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराएगा अमेरिका , अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने दी जानकारी
राष्ट्रपति बाइडन का सोशल मीडिया पर बड़ा आरोप , कहीं ये बड़ी बात
जो बाइडन की पहली यूरोप यात्रा, पढ़े पूरी खबर
मरियम नवाज के दो-टूक बोल, फिर मत करना ऐसी गलती, नहीं तो पड़ेगा पछताना !
चीन की वुहान लैब से ही फैला कोरोना, अमेरिकी सरकार ने लगाई मुहर
अफगानिस्तान में बिगड़ रहे हालातो को लेकर, चीन ने दी अपने नागरिकों को सलाह
दुनिया को कोरोना देकर , चीन के वुहान शहर में मनाया जा रहा है जश्न
जर्मनी में जल्द शुरु किया जाएगा , 12 से अधिक उम्र के बच्चों के लिए टीकाकरण
अमेरिका में चुनावी परिणाम बराबर, अब सीनेट हाउस के सदस्य चुनेंगे राष्ट्रपति
इस्राइल में युद्ध का नया दौर शुरू, गाजा पर किया हवाई हमला
काबुल में हालात बिगड़े, ईंधन के कई टैंकरों में लगी भीषण आग
बाइडन और पुतिन की बैठक , दोनो के बीच हुई ये अहम बाते
अमेरिका में 12 से 15 साल वाले बच्चों को लगेगा कोरोना वैक्सीन का टीका
अन्य देशों को वैक्सीन देने को तैयार बाइडन
कोरोना का डेल्टा स्वरूप खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने दी चेतावनी
दिल और सांस के मरीजों के लिए बढ़ती ठंड हो सकती है खतरनाक
UP की लेडी सिंघम 2014 बैच की डॉ बीनू सिंह” से कांपते हैं बड़े-बड़े अपराधी, बखूबी निभा रही जिम्मेदारी
चीन ने पूर्वी लद्दाख में फिर बढ़ाईं सैन्य गतिविधियां
चीन की वुहान लैब में फिर जांच कराना चाहता है डब्ल्यूएचओ
Indian Girl Set An Example : रूस यूक्रेन हमले के बीच 17 साल के एक भारतीय लड़की ने की मिसाल पेश…
War continues In Russia Ukraine : क्यों युद्ध के 6 दिन बाद भी रूस के हाथ खाली





