
ज्योती यादव,डोईवाला। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब ने रविवार को भोगपुर स्थित महाकाली वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने फलदार और छायादार पौधे लगाकर लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन भोला सिंह चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। वृक्ष न केवल प्रकृति की रक्षा करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण भी प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर क्लब के सचिव लायन जसबीर सिंह, लायन दयाराम पाल, लायन हरभजन सिंह, लायन डॉ. आशीष शर्मा, लायन शेर सिंह पाल, लायन नरेन्द्र सिंह चौहान, लायन चंद्र मोहन कोठियाल, लायन सत्यपाल सिंह रावत, लायन रंजन मल्होत्रा, लायन मनीष यादव सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। अंत में क्लब की ओर से सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया।







































