
ज्योती यादव,डोईवाला। विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान, केशव पुरी राजीव नगर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो व डॉक्टरों की टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से माताओं को स्तनपान के महत्व के बारे में बताया गया। नुक्कड़ नाटक में, स्वास्थ्य कर्मियों ने स्तनपान के फायदे, जैसे कि शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा के लिए, प्रदर्शित किए। इसके अलावा, नुक्कड़ नाटक में स्तनपान के सही तरीके और डिलीवरी के तुरंत बाद स्तनपान कराने के महत्व पर भी जोर दिया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीमा ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह (1-7 अगस्त) के दौरान, विभिन्न संगठनों ने माताओं को स्तनपान के लाभों के बारे में जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रमों का आयोजन जा रहा है कहा कि स्तनपान शिशुओं के संज्ञान, व्यवहार, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर दीर्घकालिक प्रभाव डालता है। इसके अलावा, यह भी बताया गया कि माता-पिता की विशेषताएं, जैसे कि शिक्षा, नस्ल, और आय स्तर, स्तनपान की शुरुआत और अवधि से जुड़ी हैं।
इस दौरान डॉ नेहा, डॉ अवनी गुप्ता, फरजाना,संजीत,राजकुमारी गंगा,आयुष, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीमा देवी,रश्मि गोयल,लक्ष्मी कुसुम, उषा जयंती आदि मौजूद रहे।








































