उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

पर्यावरण संकल्प के साथ डोईवाला केशव पुरी राजीव नगर में सभासद व आंगनबाड़ी कार्यकतियों ने मनाया हरेला पर्व….

पर्यावरण संकल्प के साथ डोईवाला केशव पुरी राजीव नगर में सभासद व आंगनबाड़ी कार्यकतियों ने मनाया हरेला पर्व....

ज्योती यादव, डोईवाला।  उत्तराखंड की सांस्कृतिक और पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक हरेला पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास, सांस्कृतिक गौरव और हरियाली के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर

वार्ड न 12 की सभासद बबीता व अनुज कालरा ने केशवपुरी फर्स्ट व राजीव नगर सेकंड में आंगनबाड़ी कार्यत्रियों के साथ मिलकर क्षेत्र में तमाम जगह पौधारोपण कर हरेला पर मनाया।

सभासद बबीता ने कहा कि वृक्षारोपण सिर्फ पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे संरक्षित करना और बड़ा करना भी हमारी ज़िम्मेदारी है।

अनुज कालरा ने बताया कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी धरती से जुड़ाव और हरियाली के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीमा देवी, कुसुम, सरिता, लक्ष्मी, संतोष,किरण,जयंती,उषा आदि महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
google.com, pub-3499213414506936, DIRECT, f08c47fec0942fa0