
ज्योति यादव,डोईवाला। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा छात्रसंघ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा आज नगर पालिका परिषद को ज्ञापन सौंपा और शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला के कॉलेज परिसर में नूतन सत्र 2023-2024 B.A , B.Sc ,B.Com (NEP) के छात्र-छात्राओ को कॉलेज परिसर में हो रही झाड़ियां व जगह जगह पानी जमा हुआ है।
डेंगू के चलते 2023-24 महाविद्यालय के छात्र छात्राएं मच्छरों के काटने से परेशान है। जिससे छात्र-छात्राओं को डेंगू आदि बीमारियां होने का खतरा है।
एनएसयूआई के छात्र-छात्राओ ने निवेदन किया कि महाविद्यालय में हो रही झाड़ियां को कटवाने, महाविद्यालय में ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव व फॉगिंग करवाने की कृपा करें।
इस दौरान छात्रसंघ कोषाध्यक्ष पदाधिकारी इंदु कश्यप ,छात्र नेता संजू ठाकुर, छात्र नेता सौरभ बिष्ट, योगिता कोहली, नवजोत सिंह, तानिया,तुषार पाल, ईशा, आशीष पंवार, आदि मौजूद रहे।







































