
ज्योति यादव,डोईवाला। कांग्रेस नेता गौरव सिंह और तमाम कांग्रेस जनों ने डोईवाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर
टाउनशिप निर्माण से संबंधित विषय पर खोली केंद्र और राज्य सरकार की पोल।
कांग्रेस नेता गौरव सिंह, मनोज नोटियाल, गौरव मल्होत्रा, रणजीत सिंह बॉबी, भारत भूषण पेले और करतार नेगी ने एक बार फिर डबल इंजन की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए पत्रकारों के सामने कुछ कागज रखते हुए दावा किया कि ये वो सरकारी दस्तावेज है जिनमे साफ लिखा है कि उत्तराखंड में टाउनशिप के ले आउट को तैयार करने के लिए कंपनी को क्या क्या करना हैं।
कागजों में एक विदेशी कंपनी मैकेंजी कंपनी का जिक्र है जिसे भारत सरकार ने 87 करोड़ रुपए सिर्फ टाउनशिप का ले आउट तैयार करने के दिए है ।
पत्रकारों के सामने कांग्रेस ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि ये सरकार टाउनशिप निर्माण का पूरा मन बना चुकी है लेकिन कांग्रेस किसानों के साथ है और किसी भी सूरत पर भाजपा सरकार की लोगों को उजाड़ कर टाउनशिप बनाने की मंशा को पूरा नहीं होने देगी ।








































