अब केदारनाथ धाम में भी कोरोना महामारी पर संकल्प


संवाददाता(देहरादून): देहरादून कोरोना के खिलाफ पीएम मोदी की अपील के चलते विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में भी संकल्प लिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोविड़-19 के संबंध में चलाए जा रहे व्यापक जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 09-10-2020 को समय 1100 बजे SDRF वाहिनी जोलीग्रांट में सम्पूर्ण SDRF परिवार सदस्यों ने कोरोना से बचाव में सतर्कता ओर जनजागरूकता अभियान में भागीदारी सम्बन्धी शपथ ग्रहण की साथ जी SDRF के विभिन्न पोस्टों यथा श्री केदारनाथ , श्री बद्रीनाथ जैसी उच्चतुंगता युक्त क्षेत्रो में भी जवानों ने कोरोना से बचाव एवम जागरूकता अभियान संबंधी शपथ ग्रहण की।

कोविड़ के संबंध में उचित व्यवहार जन अभियान के अंतर्गत अनलॉक के दौरान सावधानी पूर्वक व्यवहार करना व तीन संदेशों (मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग व हाथों को साफ रखना) का पालन किया जाना है।






































