ज्योति यादव डोईवाला: बड़कोट रेंज अंतर्गत लालतप्पड़ क्षेत्र की गुज्जर बस्ती में रहने वाले 16 वर्षीय युवक इस्लाम को देर शाम हाथी ने हमला कर दिया| जिससे उसकी मोके पर ही मौत हो गई| इस्लाम गुज्जर बीती शाम राशन सामग्री लेकर वापिस घर लौट रहा था इसी दोरान झाड़ियों से निकल कर हाथी ने उस पर हमला कर दिया जिस कारण घटना स्थल पर ही इस्लाम की मोत हो गई| लाल तप्पड़ स्थित गुज्जर बस्ती में 7 परिवार निवास करते हैं जिनमें से फिलहाल दो परिवार इस बस्ती में निवास कर रहे हैं बाकी पांच परिवार अन्य स्थान पर जाकर निवास कर रहे हैं| इस्लाम के पिता शफी गुज्जर के चार लड़के है जिनमें से तीसरा लड़का इस्लाम था| बरहाल वन विभाग द्वारा मृतक का पंचनामा भर कर आगे की कार्यवाही की जा रही है| वहीं राहत अनुदान देने की भी बात वन विभाग द्वारा कही जा रही है| यह वन गुज्जर मौजूदा वक्त में वन विभाग द्वारा जारी किए गए पास के आधार पर वन क्षेत्र में निवास कर रहे हैं| इस प्रकार से हाथियों द्वारा हमले की बढ़ती घटनाओं को देख कर इन वन्य गुर्जरों की मांग है| कि सरकार द्वारा उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि आवंटित की जाए जिससे कि वह सुरक्षित निवास कर सके|
Related Articles
Garbage Source Segregation Work : महिलाओं को कूड़े का सोर्स सेग्रिगेशन करने के लिए जागरूक किया
February 23, 2022
Door To Door Public Relations : गंगोत्री विधानसभा के दूरस्थ गांवों तक कर्नल कोठियाल का लगातार डोर टू डोर जनसंपर्क
January 22, 2022
Big News Coming Out Of Congress : विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद गणेश गोदियाल ने अपने पद से दिया इस्तीफा
March 15, 2022





































