उत्तराखंडदेहरादून

Worship Performed In Temples And Temples : भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिरों व देवालयों में की गई पूजा अर्चना

रिपोर्ट – ज्योति यादव

Worship Performed In Temples And Temples : डोईवाला। भाजपा शीर्ष नेतृत्व व भारतीय जनता पार्टी देहरादून जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर के निर्देश अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व जिला देहरादून के सभी मंडलों में शक्ति केंद्र स्तर पर लोक कल्याण के लिए मंदिरों, देवालयों व शिवालयों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूजा अर्चना की गई।

Worship Performed In Temples And Temples : सुख शांति एवं समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की गई

इसी क्रम में डोईवाला मंडल के जॉली ग्रांट में स्थित शिव मंदिर में लोक कल्याण व देश प्रदेश में सुख शांति एवं समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, सभासद राजेश भट्ट सरिता जोशी, ईश्वर रौथान, मनीष यादव रोशन लाल कोठियाल, वीर सिंह रावत, मयंक तायल, प्रभु लाल मैथानी, पुष्कर सिंह बिष्ट सदानंद उनियाल, शिवशरण मैथानी, गजमोहन कपरवान, गजेंद्र, रमेश बिजल्वाण, सुभाष बिजल्वाण सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
google.com, pub-3499213414506936, DIRECT, f08c47fec0942fa0