

संवाददाता(देहरादून): कही आप के आस-पास भी कोई आबकारी कार्यालय नही हो रहे काम के प्रति संजीदा तो अब ज्यादा दिन नही चलेगी इनकी मनमानी। दरअसल, आज हम अपने पाठको के लिए जो खबर लेकर आए हैं उसके आने वाले समय में अब ऐसे कारनामें होना संभव नहीं है। (चलिए जानते हैं क्या है खबर)
आपको बता दे, राजधानी में आबकारी के कार्यालय पर कर्मचारी काम के प्रति संजीदा नजर नहीं आ रहे हैं। आज आबकारी मुख्यालय के औचक निरीक्षण में तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थिति के साथ ही समय पंजिका व अन्य कर्मियों की उपस्थितियों को भी जांचा गया। इन कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्शाकर एक दिन का वेतन काटने की तैयार है। आबकारी मुख्यालय में प्रशासनिक सुधार की दिशा में ये कदम माना जा रहा है।

बता दे, यह सारी जानकारी वही के एक आला अधिकारी ने ETV TIMES के संवाददाता को दी। इसी के साथ ही उन्होनें यह भी बताया कि राज्य के आबकारी मुख्यालय में अनुशासन दिखने के साथ ही समय पर कर्मचारी पंहुचे। तय समय के मुताबिक काम हो और कर्मचारियों का आचरण भी दुरस्त हो के लिये प्रयास किये जा रहे है।आबकारी मुख्यालय में कार्मिक ने ये तैयारी करते हुये आबकारी मुख्यालय के प्रवेश पर ही अनावश्यक प्रवेश करने वालों को भी सीमित करने का प्रयास किया है। सूत्रों की मानें तो आबकारी मुख्यालय में कुछ कर्मचारियों के टुन्न होकर घूमने की भी शिकायतें मिली है। जिस बाबत सभी को हिदायत भी दी गई है।








































