देहरादून :आज सोमवार को तीन आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है। उत्तराखंड शासन में 3 आईएएस अधिकारियों के जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को फिर से विद्यालय महा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं आईएएस नितिन भदोरिया को अल्मोड़ा जिला अधिकारी पद से हटाए जाने का आदेश भी वापस हुआ है। इस आदेश के बाद अब नितिन भदौरिया अल्मोड़ा जिले के जिलाधिकारी बने रहेंगे। इसी के साथ अल्मोड़ा जिले के अधिकारी बनाए गए सुरेंद्र नारायण पांडेय को प्रभारी सचिव ऊर्जा का जिम्मा सौंपा गया है।
Related Articles
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में केवल स्थाई निवासियों को मिलेगी नौकरी।
September 23, 2021
Farmers Furious After Closing The Gate : समय से पहले मिल गेट बन्द करने से आग बबूला हुए किसान
April 4, 2022
Program By Kirtan Troupe : महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कीर्तन मंडली द्वारा कार्यक्रम
March 7, 2022





































