उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता में बच्चों ने पर बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता में बच्चों ने पर बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

ज्योती यादव डोईवाला। डोईवाला के रेनेसा द्रोण विद्यालय में कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, आयोजित प्रतियोगिता तीन वर्गों में संपन्न हुई जिसमें कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया, साथ ही बच्चों के माता-पिता भी छात्र-छात्राओं के साथ प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्सुक नजर आए। प्रतियोगिता में नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने स्वादिष्ट विदाउट फायर व्यंजन जैसे सैंडविच, सलाद, जूस, फ्रूट चाट, स्वीट डिश आदि बनाये । प्रतियोगिता में 140 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । जज के रूप में मौजूद मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता और पाक कला कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता विद्यार्थियों को शिक्षा और मनोरंजन दोनों ही प्रदान करती है इसलिए इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन होते रहना चाहिए।

विद्यालय प्रबंधक मनीष ने विजेताओं के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि प्रथम वर्ग लिटिल सैफ में गौरवी और मोहम्मद अहमद जूनियर सैफ वर्ग में पियूल वंशिका दिशा और पामीत तीसरे और अंतिम वर्ग स्मार्ट सैफ में मानवीय तृषा स्मिथ परीक्षा में स्थान बनाया उन्होंने कहा कि पाककला में निपुण होकर स्वरोजगार को भी अपनाया जा सकता है कहा कि विद्यालय में ऐसी प्रतियोगिताओं से सैफ तैयार किए जा रहे हैं

इस दौरान ममता डांडिया, शिवम ,मुक्ति बनर्जी,मंजूलिका संजय वशिष्ट ,हीरा शर्मा ,नेहा छेत्री ,प्रियंका खंडूरी, रुचि नेगी रश्मि नेगी, संदीप सिंह ,शिवानी, अर्चना ,शालिनी और नीतू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
google.com, pub-3499213414506936, DIRECT, f08c47fec0942fa0