
ज्योती यादव, डोईवाला। उत्तराखंड राज्य किसान सैनिक एकता मंच से जुड़े कार्यकताओं ने दुधली क्षेत्र के समीप नागल क्षेत्र में सुसवा नदी किनारे तटबंद करने की मांग को लेकर डोईवाला उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। संगठन के महासचिव दरपान बोरा ने बताया की डोईवाला ब्लॉक के दूधली क्षेत्र के पास नागल क्षेत्र में सुसवा नदी का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में उन्होंने सुसवा नदी के किनारे तटबन्ध कराने के लिए सम्बन्धित विभाग को निर्देशित करने की मांग की ताकि ग्रामीणों को समस्या से निजात मिल सके। ज्ञापन देने वालो में अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, सचिव जरनैल सिंह, उदय चांद पाल, रफल सिंह आदि शामिल रहे।








































