
देहरादून – उत्तराखंड में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है । इसी क्रम में आज स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने राजधानी देहरादून के दून अस्पताल का औचक निरीक्षण किया । यहां पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के आवश्यक निर्देश दिए।
आपको बता दें कि कोरोना महामारी के मद्देनजर प्रदेश में राजनेता अक्सर दून अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचा करते हैं । कुछ ही समय पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी दून अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे और उन्होंने भी यहां पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था और अधिकारियों को स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे ।








































