ज्योति यादव,डोईवाला।आज बुधवार को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन हो गया उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया।
संस्कार भारतीय नगर अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल ने कहा की कि कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के आकस्मिक निधन का समाचार प्राप्त हुआ उनका निधन जनसेवा एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है।
पूर्व राज्य मंत्री करण बोहरा ने कहा शोक प्रकट करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास काफी समय से बीमार चल रहे थे जिनका बागेश्वर में निधन हो गया है। जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन की खबर से पार्टी सहित पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
शोक प्रकट करने वालों में नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, महामंत्री रविंद्र बेलवाल, मनमोहन नौटियाल, भारत गुप्ता, राजन गोयल, मंजू नेगी, प्रेम सिंह पम्मी राज, विनय जिंदल,आरती लखेड़ा, सुंदर लोधी आदि शामिल हैं।

