Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता एवं साफ सफाई के साथ विधायक ने किया क्षति ग्रस्त पुलिये का निरीक्षण…

ज्योति यादव, डोईवाला। आज सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने सौडा सरोली से सिरवाल मार्ग में स्वच्छता एवं साफ सफाई का कार्यक्रम किया। साथ ही सिरवालगढ में आपदा से क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण भी किया गया।साथ ही विधायक द्वारा सौडा सरोली और सिरवाल में हुई आपदा का अतिशीघ्र ही सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को मौके से ही दूरभाष से निरिक्षण करने के लिये भी आदेशित किया। विधायक द्वारा सिरवालगढ़ स्कूल में विधायक निधि से खेल मैदान के समतलीकरण की घोषणा के साथ-साथ विद्युतपोल को शिफ्ट करने की भी घोषणा की गई। प्राथमिक विद्यालय सौडा पट्टियों का भी निरीक्षण किया। विधायक ने बताया कि देश के यशस्वी और लोकप्रिय प्रधानमंत्री ने देश ही नहीं अपितु विश्व पटल पर भी भारत देश का सिर उँचा किया है,उन्ही के जन्मदिवस के दिन से 2 अक्टूबर तक ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी,मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र मनवाल,महीपाल सिंह कृषाली,भगवती सती,वीरेन्द्र पंवार,महेन्द्र पँवार,सुभाष मनवाल,इन्दु नेगी,सुमेधा पुरोहित,देवेश्वरी गौड़,इन्दु तिवाडी आदि सैकडों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Exit mobile version