Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

प्रदेश में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है – विधायक बृजभूषण गैरोला

ज्योती यादव,डोईवाला। भानियावाला अठूर वाला में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई 800 मी लंबी चार इंटरलॉकिंग सड़कों का विधायक बृजभूषण गैरोला ने पूजा अर्चना कर विधिवत रूप से लोकार्पण किया ,

क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि विधानसभा के क्षेत्र का विकास शासन की पहली प्राथमिकता है कहा कि आज उनके क्षेत्र नहीं बल्कि प्रदेश की हर गांव में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है केंद्र व प्रदेश की सरकार ने जो सड़क बिजली पानी का वायदा किया था वह हर हाल में पूरा किया जा रहा है

विधायक गैरोंला ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्या हमारी समस्या है इसके निराकरण के लिए जो भी होगा उसका समाधान किया जाएगा।

मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र में और भी सड़कों का निर्माण तेजी से हो रहा है उन्होंने कहा कि विधानसभा में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पानी, बिजली, सड़क समेत तमाम मूल सुविधाओं का लाभ मिलता रहेगा।

निवर्तमान सभासद ईश्वर रौथाण ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ,सबका विकास, सबके विश्वास की नीति पर कार्य कर रही है।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष, निवर्तमान सभासद प्रदीप नेगी, निवर्तमान सभासद संदीप नेगी,विक्रम सिंह नेगी,जगदीश गैरोला, सोनाली काला, नरेंद्र लखेड़ा, सतीश असवाल, नीरज प्रजापति,स्वाति चौहान, प्रीति चौहान भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Exit mobile version