Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

रानीपोखरी–लिस्ट्राबाद के क्षतिग्रस्त मार्ग को विधायक बृज भूषण गैरोला द्वारा स्वीकृत धनराशि से जल्द ही प्रारंभ होगी मार्ग बनवाने की प्रक्रिया शुरू

ज्योति यादव, रानीपोखरी। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र वासियों की मांग पर विधायक बृजभूषण गैरोला द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान ग्राम सभा लिस्ट्राबाद मे काफ़ी वर्षों से छतिग्रस्त मार्ग को बनवाने हेतु किये गए वादे के उपरांत विधायक द्वारा प्राथमिकता के आधार पर 673मीटर मार्ग स्वीकृत कराने एवं इसके लिए 45.02 लाख की धनराशि स्वीकृत करवाने पर विधायक बृज भूषण गैरोला का क्षेत्रवासियों ने धन्यवाद, आभार व्यक्त किया।

क्षतिग्रस्त मार्ग बनवाने हेतु टेंडर हो चुके हैँ 10से 15 दिनों मे टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। इसके लिए मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा के साथ ग्राम सभा के उपप्रधान संदीप भट्ट,क्षेत्र पंचायत सदस्य मंडल मंत्री, जीवन चौहान,मंडल उपाध्यक्ष, मनोज भट्ट, मंडल महामंत्री सुभाष रावत, मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा वाजिद अली, ग्राम वासियों के लगातार किये गए प्रयासों से स्वीकृत हुए उक्त कार्य लिए समस्त लिस्ट्राबाद वाशियों को बहुत बहुत बधाई दी।
साथ ही मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा ने आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ विधायक के आवास पर जाकर उनका धन्यवाद किया गया।

Exit mobile version