Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

सर्राफा से लूट के मामले में बड़ी सफलता का श्रय दून पुलिस को, जताया आभार

संवाददाता(देहरादून): दून पुलिस के दारा पटेलनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई सर्राफ से लूट मामले में हुए शानदार खुलासे के बाद दून पुलिस के लिये बधाईयों व ईनामों का सिलसिला जारी है इसी क्रम में आज जिला स्वर्णकार संघ तथा दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के शिष्टाचार मंडल द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से पुलिस कार्यालय देहरादून में शिष्टाचार भेंट की गयी।

भेंट के दौरान शिष्टाचार मंडल में उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से हुयी लूट की घटना के त्वरित खुलासे पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व की सरहाना करते हुये अनावरण करने वाली पुलिस टीम को बधाई दी गयी। शिष्टाचार मण्डल द्वारा घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम के लिये जिला स्वर्णकार संघ की ओर से 11000/- रू0 तथा दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल की ओर से 5100/- रू0 का ड्राफ्ट महोदय को सौंपा गया। शिष्टाचार मडण्ल में श्री पकंज मैसोन, श्री विष्वनाथ कोेहली, श्री रंजीत सिहं, श्री हेम रस्तोगी , श्री पंकज जडान, श्री हरिश विरमानी तथा श्री अनिल आंनद मौजूद रहे।

Exit mobile version