Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Savita Kapoor Wishes Holi : बीजेपी विधायक सविता कपूर ने सभी क्षेत्रवासियों को दी होली की बधाई ….

Savita Kapoor Wishes Holi

Savita Kapoor Wishes Holi

Savita Kapoor Wishes Holi : होलिका दहन के अवसर पर कैण्ट विधानसभा के गोविंद गढ़, शांति विहार में जन जागृति कल्याण समिति के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची बीजेपी विधायक सविता कपूर ने सभी क्षेत्रवासियों को होली की बधाई दी।

Savita Kapoor Wishes Holi : मतभेद भूलते हुए मिल जुलकर मनाना चाहिए

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फूलों की होली रही जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया और राधा कृष्ण के गानों पर जमकर फूलों की होली खेली। इस मौके पर छोटे बच्चों ने नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। विधायक सविता कपूर ने कहा कि ही प्रेम और उल्लास के साथ ही होली रंगों का त्यौहार है और हमारी संस्कृति परंपरा भी है होली को हमे आपसी मतभेद भूलते हुए मिल जुलकर मनाना चाहिए।

Savita Kapoor Wishes Holi : कोविड काल के चलते ये त्यौहार फीका हो गया

क्षेत्रवासियों का कहना था कि कोविड काल के चलते ये त्यौहार फीका हो गया था लेकिन अब कोविड का प्रकोप हालांकि कम हो गया है इसलिए इस त्यौहार को सादगी से मनाए।

Exit mobile version