Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

विधायक ने किया 67.30 लाख की लागत सड़कों का शिलान्यास

ज्योति यादव,डोईवाला। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने डोईवाला विधानसभा के अन्तर्गत वार्ड नंबर 8 अठुरवाला भानियावाला में 67.30 लाख की लागत से लोक निर्माण द्वारा बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया।

क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला में कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास का पहिया निरंतर गतिशील रहेगा डोईवाला विधानसभा में अनेक विकास कार्य किये जा रहा है, उन्होंने कहा कि आज देश नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है, उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि डोईवाला विधानसभा आदर्श विधानसभा बने।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि विधायक ने नेतृत्व में डोईवाला क्षेत्र में अनेक विकास कार्यों को किया जा रहा है, उत्तराखंड सरकार लगातार उत्तराखंड में अनेक विकास कार्यों को करने में विश्वास करती है।

इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेश डोभाल, ने भी अपने विचार रखे, कार्यक्रम का संचालन सभासद संदीप नेगी ने किया, इस अवसर पर, मनमोहन नौटियाल, अंकित काला, सरोप सिंह नयाल, जे पी डोभाल, कमल सिंह राणा, सुन्दर लोधी, उषा चमोली, शशि नेगी, जगदीश प्रसाद गैरोला, विनीता पैन्यूली, ह्रदय राम डोभाल, बद्रीश भट्ट, दीपक नेगी, पुष्कर नेगी, पुरुषोत्तम डोभाल, प्रदीप नेगी, बेताल सिंह नेगी, गुड्डू मिश्रा, ईश्वर रौथान, हिमांशु राणा,मुकेशपंवार, संगीता देवी, दीक्षा,उमेद पंवार, अमरीश भट्ट, गोकुल भंडारी उमेद पंवार, अमरीश भट्ट, गोकुल भंडारी आदि भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Exit mobile version