Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला के दूरस्थ,दुर्गम क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक बृज भूषण गैरोला

ज्योति यादव,डोईवाला। आज डोईवाला के विधायक बृज भूषण गैरोला द्वारा विधानसभा के दूरस्थ,दुर्गम एव पर्वतीय क्षेत्र गोदी सेरा, काटल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण विभागीय अधिकारियों वन विभाग एवं लघु सिंचाई के साथ किया गया।

माननीय विधायक द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी अलर्ट मोड पर रहें और किसी भी तरह की जनहानि एवम जान माल का नुकसान ना होने पाए।
विधायक द्वारा शेरा गोदी से काटल जाने वाली रोड के लिए सेफ्टी दीवार,चैकडैम आदि लगवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
मौके पर थानों रेंज अधिकारी नत्थीलाल डोभाल जी, पी एस भंडारी जी सहायक अभियंता लघु सिंचाई अधिकारी भंडारी जी,दीवान सिंह रावत,चंद्र प्रकाश तिवारी गीतांजलि रावत,अनिल कठेत महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version