Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला केशव पुरी प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक बृजभूषण गैरोला

ज्योति यादव, डोईवाला। आज डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने प्राथमिक विद्यालय केशव पूरी डोईवाला का निरीक्षण किया।

साथ ही अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से बात की। इस अवसर पर विधायक द्वारा विद्यालय के लिए अतिरिक्त कक्ष हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया। साथ ही बच्चों की परेशानियों को देखते हुए भोजन करने हेतु टीन शेड के निर्माण की विधायक निधि से घोषणा की।

विद्यालय स्टाफ ने विधायक का आभार जताया। निरिक्षण के समय सभासद प्रतिनिधि अमित कुमार,मंडल महामंत्री मनमोहन नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version