Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

अठूरवाला मे 4.80 लाख से निर्मित सीसी मार्ग का विधायक द्वारा लोकार्पण

ज्योति यादव, डोईवाला। आज अठूरवाला वार्ड न 8 बागी में डोईवाला के विधायक बृज भूषण गैरोला की संस्तुति व स्वीकृति से निर्मित सीसी मार्ग जिसकी 120 मीटर लंबाई व 4.80 लाख की लागत से बने मार्ग का लोकार्पण विधायक द्वारा किया गया।

जिसमें सभी कॉलोनीवासियों द्वारा विधायक को पुष्पमाला पहनाकर एवम मिष्ठान वितरण कर धन्यवाद दिया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय सभासद संदीप सिंह नेगी ने भी जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु विधायक महोदय का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी,भाजपा मंडल महामंत्री मनमोहन नौटियाल,निर्मल बिष्ट ,सुनील भट्ट , भारत तिवारी,बबन रावत,मीना देवी,कैलाशी देवी, कोमल देवी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version