Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला दुखद समाचार–जानेमाने समाजसेवी डॉक्टर एस सी जोली का निधन

ज्योती यादव,डोईवाला। प्रसिद्ध चिकित्सक और शक्ति भवन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ एससी जोली 79 का मंगलवार को निधन हो गया।

डॉ जोली काफी समय से बीमार चल रहे थे बुधवार को अंतिम संस्कार सोंग नदी तट पर किया जाएगा । डोईवाला में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने से लेकर सामाजिक गतिविधियों में अपनी पहचान रखने वाले डॉ एस सी जोली का आकस्मिक निधन हो गया डॉ जोली बेहद मधुर स्वभाव के थे।                            क्षेत्र में उनका काफी नाम था। उनके निधन क्षेत्र में शोक व्याप्त है शोक जताने वालों में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल,विधायक बृजभूषण गैरोला, करन बोरा ,इंद्रेश अरोड़ा , गौरव मल्होत्रा,गगन नारंग ईश्वर चंद्र अग्रवाल, मनदीप बजाज, राजन गोयल, विक्रम नेगी, विनय कंडवाल, सागर मनवाल , राजवीर खत्री,हरीश कोठारी आदि।

Exit mobile version