Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

विधायक और तत्कालीन डीएम के बीच छिड़ा विवाद

संवाददाता(देहरादून): ऊधमसिंह नगर किच्छा विधायक राजेश शुक्ला और तत्कालीन डीएम आईएएस नरीज खैरवाल के बीच बैठक के दौरान विवाद हो गया था। मामले ने तब तूल पकड़ लिया था। उसके बाद डीएम ऊधमसिंह नगर का देहरादून ट्रांसफर कर उनको ऊर्जा निगम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। तभी विधायक ने विशेषाधिकारी हनन को नोटिस दिया था।

सदन की कार्यवाही में किच्छा से भाजपा विधायक राजेश शुक्ला के ने विशेषाधिकार हनन के मामले को उठाया। इस पर चर्चा भी हुई। चर्चा के बाद विधानसभा अध्यक्ष की अनुपस्थिति में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने सरकार को मामले की जांच के कराने के निर्देश दिए।

वहीं, विधायक राजेश शुक्ला का कहना है कि वह विधानसभा अध्यक्ष की ओर से जारी किए गए निर्देश से खुश हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन, जिस तरीके से उनकी शिकायत के बाद जिलाधिकारी को हटाया गया। उससे वह खुश नहीं हैं।

Exit mobile version