Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

नगर पालिका सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी के निधन पर शोक सभा…!

ज्योति यादव,डोईवाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी हीराबेन के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर की आत्मा की शांति की प्रार्थना। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद डोईवाला में भाजपा ऋषिकेश जिला अध्यक्ष रविन्द्र राणा द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया।

शोक सभा में पीएम मोदी की माता हीराबेन के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करने व दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की गई।

इस दौरान जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, पूर्व राज्यमंत्री करन बोरा, प्रदेश मंत्री ओबीसी विशाल छेत्री, जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र बेलवाल, पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी, संजीव सैनी, दिनेश सजवान, सौरव पाल, ईश्वर अग्रवाल, विनय कंडवाल, संदीप नेगी, विनय जिंदल आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version