Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

सीएम तीरथ सिंह रावत, अचानक पहुंचे रायपुर कोविड सेंटर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा !

CM Tirath Singh Rawat, suddenly reached Raipur Kovid Center, reviewed the arrangements!

देहरादून : सीएम तीरथ सिंह रावत कोरोनाकाल में एक्शन में नजर आ रहे हैं। सीएम सचिवालय जाते वक्त अचानक रायपुर की ओर मुड़ गए और बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे रायपुर स्पोट्र्स स्टेडियम में बने कोविड सेंटर में पहुंच गए। यहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इससे पहले सीएम सिनर्जी अस्पताल में ऐसे ही औचक निरीक्षण कर चुके हैं। तो वहीं आज दोपहर सीएम तीरथ सिंह रावत निरीक्षण करने कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे। सीएम ने कोरोनेशन में चिकित्सा व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया. सीएम ने इस दौरान अधिकारियों को जरुरी व्यवस्थाओं को पूरी करने और मौजूदा हालातों को देखते हुए हर व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version