Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

BREAKING NEWS : कांग्रेस विधायक सुंदर लाल मंद्रवाल का दून अस्पताल में निधन

संवाददाता(देहरादून): दो बार कांग्रेस से श्रीनगर व पौडी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रहे सुंदर लाल मंद्रवाल का दून अस्पताल में निधन हो गया है। 82 वर्षीय मंद्रवाल को कल देर रात दून अस्पताल सांस की समस्या पर लाया गया था। एक निजी अस्पताल से उन्हे दून लाया गया था। शुरुआती कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। परिजन मंद्रवाल का शव लेकर हरिदार अंतिम संस्कार के लिये रवाना हो गये है।इस सूचना से कांग्रेसियों व मंद्रवाल के परिचितो में बेहद शोक व्याप्त हो गया है।दून अस्पताल के डॉ एन एस खत्री ने पुष्टि की है।

Exit mobile version