Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड पुलिस में शोक की लहर, ड्यूटी के दौरान हुई इस दारोगा की मृत्यु!

a-wave-of-mourning-in-the-uttarakhand-police-this-constable-died-while-on-duty

देहरादून:उत्तराखंड में आज एक के बाद एक बुरी खबरें आ रही हैं। तपोवन में हुई तबाही के बीच इधर देहरादून में ड्यूटी के दौरान एक दारोगा की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार थाना डालनवाला पर नियुक्त उपनिरीक्षक बलवंत सिंह आज टी-जंक्शन आराघर पर अन्य कर्मचारी गण के साथ चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान वह अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर गये। जिन्हें साथी पुलिस वालों द्वारा तत्काल सीएमआई हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया। डॉक्टर द्वारा उपनिरीक्षक बलवंत सिंह की मृत्यु सम्भवतः हार्टअटैक के कारण होना बताया गया। जिनका कल पोस्टमार्टम किया जायेगा। मृतक उपनिरीक्षक बलवंत सिंह मूल रूप से सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे तथा वर्तमान में अपने परिवार के साथ ग्राम- नवादा-कोटला थाना नेहरू कॉलोनी में निवासरत थे । उनके घर पर उनकी पत्नी अनीता देवी के अलावा 4 पुत्र क्रमशः 1-पवन 2- जितेंद्र 3- शक्ति एवं 4- जयदीप सिंह है। पुलिस ने मृतक बलवंत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

Exit mobile version