Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

104 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साधु सिंह बिष्ट का निधन…!

ज्योति यादव,डोईवाला। भानियावाला के कान्हरवाला बारुवाला निवासी 104 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साधु सिंह बिष्ट का निधन। रविवार सुबह अचानक तबियत खराब होने से 104 वर्षीय स्वतंत्रता सैनानी साधु सिंह बिष्ट का रविवार सुबह निधन हो गया। आजाद हिन्द फौज के नायक के दो पुत्र बिजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह और एक पुत्री रामेश्वरी देवी है। स्वतंत्रता सैनानी साधु सिंह बिष्ट ने सुभाष चंद्र बोस के साथ आजादी के लिए कई वर्षों तक संघर्ष किया एवं उन्होंने सिंगापुर, हांगकांग, मलेशिया आदि में नेताजी के साथ देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। स्वतंत्रता सैनानी साधु इंडियन नेशनल आर्मी (आईएनए) की गोरिल्ला रेजीमेंट में थे। रविंद्र बेलवाल ने कहा की साधु सिंह बिष्ट का जीवन दर्शन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके निधन पर विधायक बृजभूषण गैरोला, पूर्व प्रधान नरेन्द्र सिंह नेगी ने उनके आवास पर जाकर संवेदना व्यक्त की। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा।

Exit mobile version