Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

युवाओं का प्रदेश सरकार से सवाल, आखिर कब होंगी नर्सिंग अधिकारी पद पर भर्तियां

Haldwani - The news is coming from Haldwani where the youth who are dreaming of becoming a Nursing Officer are looking very upset. According to the information, the examination of these youths has been postponed thrice, due to which the youth staged a sit-in in Buddha Park on Friday under the banner of Nurses Foundation and asked the government an important question that when will the recruitment to the post of Nursing Officer be done. The youths who are protesting in Budh Park say that the Health Department had recruited 2621 posts of Nursing Officers 8 months ago. Due to all the lapses and discrepancies, the examination has been postponed thrice so far. During this, Foundation President Bablu, Baijayanti, Bhagwati Prasad, Anita Bhaunryal, Vinod Kumar, Bahadur Singh, Janki Bisht, Rashmi Bisht etc. were involved.

हल्द्वानी – खबर हल्द्वानी से आ रही है जहां नर्सिंग अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवा काफी परेशान नजर आ रहे हैं । जानकारी के अनुसार इन युवाओं की परीक्षा तीन बार टल चुकी है जिसके चलते नर्सेज फाउंडेशन के बैनर पर युवाओं ने शुक्रवार को बुद्ध पार्क में धरना दिया और सरकार से एक अहम सवाल कर पूछा कि आखिर नर्सिंग अधिकारी पद पर कब भर्ती की जाएंगी।

बुध पार्क में धरना दे रहे युवाओं का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने 8 महीने पहले नर्सिंग अधिकारियों के 2621 पदों पर भर्ती निकाली थी। तमाम खामियों व विसंगतियों के चलते अब तक तीन बार परीक्षा स्थगित हो चुकी है। इस दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष बबलू, बैजयंती, भगवती प्रसाद, अनीता भौंर्याल, विनोद कुमार, बहादुर सिंह, जानकी बिष्ट, रश्मि बिष्ट आदि शामिल रहे।

 

Exit mobile version