Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

विकासखंड द्वारा युवा महोत्सव का आयोजन….!

Youth festival organized by development block

ज्योति यादव डोईवाला: युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल द्वारा युवा महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अथिति विधायक बृज भूषण गैरोला ने शिरकत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम में संस्कृती लोक कलाओं पर भी कई प्रस्तुतियां प्रतिभागियो द्वारा दी गई। शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में युवा महोत्सव विकासखंड का आयोजन किया गया।

जिसमें हुए लोकनृत्य में महिला मंगल दल कालूवाला प्रथम, बड़ोंवाला द्वितीय व ऋषिकेश तृतीय स्थान पर रहे। वहीं लोकगीत में महिला मंगल दल कालूवाला प्रथम, बड़ोंवाला द्वितीय व बड़कोट तृतीय स्थान पर रहे। एकांकी में डोईवाला प्रथम रहा, कार्यक्रम में कुल 7 दलों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

क्षेत्र युवा कल्याण अधिकारी विनीता नौटियाल ने बताया कि प्रथम विजेता टीम जिला स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से हमारी संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और हमारी उत्तराखंड की संस्कृति विलुप्त होने से बच सकेगी।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, पूर्व प्रधान राजकुमार आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version