Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

मसूरी रोड पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत |

dehradun axcident case

देहरादून :राजपुर थाना क्षेत्र शिव मंदिर के पास एक युवक की स्कूटी अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई| सूचना पर थाना राजपुर  पुलिस बक तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस द्वारा तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।पुलिस के अनुसार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था| थानाध्यक्ष राकेश शाह ने बताय मृतक युवक की पहचान रितिक पोखरियाल पुत्र प्रभु दत्त पोखरियाल निवासी ग्राम थलीसैंण, थाना थलीसैंण, जनपद पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी बार्लोगंज, मसूरी, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई। घटना के संबंध में जानकारी करने पर मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि उक्त युवक देहरादून से मसूरी की ओर जा रहा था तभी शिव मंदिर से आगे पुलिया के पास उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई, जिससे उक्त युवक सड़क पर जा गिरा तथा हेलमेट ना पहने होने के कारण उसके सर पर गंभीर चोटें आई। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है, शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

Exit mobile version