Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

कार और बाइक की टक्कर में युवक मौत, दो घायल

देहरादून। राजधानी में देर शाम जीआरडी कॉलेज के निकट कार सवार ने बाइक सवार दम्पति को जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार माँ बेटे को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना रविर शाम की है जब राजपुर रोड पर जीआरडी कॉलेज के पास एक मोटर साइकिल व कार की आपस मे टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी एवं 2 वर्षीय पुत्र घायल हो गए जिनको मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा होते ही क्रेटा सवार व क्रेटा ड्राइवर मौके से फरार हो गए। मोटरसाइकिल सवार मृतक दिनेश की पत्नी एवं 2 वर्षीय पुत्र का मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक 32 वर्षीय दिनेश पुत्र जयप्रकाश निवासी शेरा गांव सहस्त्रधारा थाना राजपुर देहरादून का निवासी था।

Exit mobile version