Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी- योगाचार्य भूपेंद्रनाथ

ज्योती यादव,डोईवाला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ऋषिकेश रोड बालाजी फार्म मे मनाया गया। योगाचार्य भूपेन्द्र नाथ सभी को कार्यक्रम में योग कराया एवं योग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक दिन योग करने से शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है एवं योग सभी प्रकार की बीमारियो को दूर करने का एकमात्र साधन है

इस अवसर पर डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला, पूर्व राज्य मंत्री करन बोहरा,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संचालक राजेंद्र बडोनी, प्रसिद्ध व्यापारी ईश्वर चंद्र अग्रवाल,बिरेन्द्र जिंदल,भाजपा द्वारा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ,नगर कार्यवाह सुभाष कृशाली, जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, अवतार सिंह सैनी, सुशील वर्मा, मनमोहन नौटियाल, संतोषी बहुगुणा, कृष्ण तड़ियाल, पूनम तोमर , होसला पवार, कैप्टन आनंद सिंह राणा अंकित कला गणेश रावत, आदेश पवार अजय गुप्ता, पंकज शर्मा, हरिओम गुप्ता सुंदर लोधी आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version