Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

पहलवान के बेटे को विदेश में कमाल करने पर फूल माला और शॉल पहनाकर किया समानित…!

ज्योति यादव, डोईवाला। यूरोप के क्रिकिस्तान में हुई पुल पावर लिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में छाया साहिल कुरेशी पुत्र शरीफ कुरेशी (पहलवान ) का बेटा।
100 + kg भार प्रतियोगिता में जीता गोल्ड।
घर लोटने पर हुआ जोरदार स्वागत।
पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा की साहिल कुरेशी ने वर्ल्ड चैंपियनशिप मे भारत व उत्तराखंड के साथ-साथ डोईवाला का भी नाम रोशन किया है ।
वही वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज नोटियाल ने कहा की साहिल के जीतने से युवाओं को एक नई ऊर्जा मिली है वही उत्तराखंड सरकार को भी ऐसे युवाओ को सरकारी नोकरी देनी चाहिए और ऐसे युवाओ का होसला बढ़ाते हुए इनके खेल का सारा खर्च राज्य सरकार को उठाना चाहिए । नगरपालिका सभासद गौरव मल्होत्रा ने कहा की यह हमारे राज्य के लिए गर्व का पल है।
इस मौके पर युवा कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष राहुल सैनी, जसवंत सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष स्वतंत्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version