Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

गुरु गोविंद सिंह जी व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई पुष्पांजलि…!

ज्योति यादव,डोईवाला। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी महाराज व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। गुरुवार को डोईवाला में आयोजित कार्यक्रम में नगरवासियों ने सिखों के दसवें गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित किए, साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान नरेन्द्र सिंह नेगी, संजीव लोधी, जरनैल सिंह, अवतार सिंह, प्रेम सिंह पम्मी, बॉबी शर्मा, ईश्वर अग्रवाल, सुन्दर लोधी, राममूर्ति ताई, मनोज कांबोज, विजय बक्शी, विनय जिंदल, दिनेश वर्मा, तेजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version