Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

महर्षि वाल्मीकि के प्रकट दिवस पर की पूजा अर्चना

काशीपुर। महाकाव्य रामायण के रचयिता आदि कवि महर्षि वाल्मीकि के पावन प्रकट दिवस के अवसर पर मोहल्ला महेशपुरा स्थित वाल्मीकि सभा में बाल्मीकि समाज द्वारा पूजा अर्चना की गई। वहीं वाल्मीकि समाज के लोगों ने एक दूसरों को वाल्मीकि प्रकट दिवस पर बधाइयां दी। इस दौरान हाथरस कांड को लेकर मनीषा को याद कर रोष व्यक्त किया गया। इस मौके पर वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष उमेश सौदा, महेंद्र बेदी, भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय सयुंक्त मन्त्री शिवनन्दन टॉक, वाल्मीकि कमेटी के अध्यक्ष रवि वेदी, आरबी सिंह, प्रेम कंडक्टर, विनय वाल्मीक, सुनील महाजन, विनोद कुमार टीटू, रामकुमार आदि दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Exit mobile version