Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहे कार्यकर्ता -आरती लखेड़ा

ज्योती यादव,डोईवाला। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने चुनाव के लिए कमर कस ली है भानियावाला में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा ने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है कार्यकर्ताओं को अलर्ट मोड पर रहने की जरूरत है इसमें कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि भाजपा का एक भी मत इधर से उधर नहीं खिसकना चाहिए,

आयोजित मोर्चा की बैठक में पार्टी की जीत के लिए अभी से जुटने की बात की गई, इसके लिए मंडल के सभी बूथो को मजबूत करना जरूरी है प्रत्येक बूथ पर महिलाओं की अधिक भागीदारी मजबूत की जाएगी , कहा कि मोदी सरकार महिला सम्मान, सुरक्षा व स्वाभिमान को प्रोत्साहन दे रही है मोदी सरकार ने महिलाओं की खुशहाली के लिए नए द्वार खोले हैं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है।

महिला मोर्चा महामंत्री पूनम तोमर ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को पार्टी में पूरा सम्मान दिया है महिला कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इस दौरान मंडल मंत्री कृष्णा तड़ियाल, हौसला पवार, कुसुम पवार,देवेश्वरी देवी, निर्मला मधु भिडोला,कविता खंडूरी,हेमलता जोशी,रत्ना बुटोला, राधा नेगी, रजनी तिवाड़ी,शकुंतला चौहान, कुसुम थपलियाल,पल्ला देवी,संगीता काला, मीना उनियाल आदि महिलाएं मौजूद रही।

Exit mobile version