Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

प्रेमनगर क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से मजदूर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

police

देहरादून: प्रेमनगर क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक मजदूर की मृत्यु हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत ऱाघव विहार के पास गौरव निवासी म. न. 10 पंडितवाडी के निर्माणाधीन मकान में कार्य करवाया जा रहा था। निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दो मजदूर नीचे गिर गए।  जिसमें एक मजदूर गम्भीर चोट व दूसरे मजदूर को हल्की चोंटे आई। ठेकेदार द्वारा उपचार हेतु राजकीय संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर नगर लाया गया।जिसमें एक मजदूर मो. मंजर आलम को डाक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया तथा दूसरे मजदूर अब्दुल गफ्फार को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल घर भेजा गया । मृतक के परिजनों को सूचित किया गया मौके पर मृतक के परिजन पहुंच गये है । पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version