Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

नवरंग सहायता समूह की महिलाओं ने निकाली तिरंगा रैली


ज्योति यादव

आज ग्राम सभा बडोवाला में नवरंग स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा ग्रामप्रधान सुधीर छेत्री के नेतृत्व में तिरंगे रैली का आयोजन किया गया,जिसमें ग्राम प्रधान के साथ साथ ,वार्ड सदस्य,महिला मंगल दल,महिला ग्राम संगठन ,व ग्रामीण जनता ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया,रैली का शुभारंभ प्राचीन शिव मंदिर दुमका,से राष्ट्र गान जन,गण,मन गाकर किया गया,मंदिर से होती हुई रैली जामुन लेन,चौहान मोहल्ला,भंगलाना प्राथमिक विद्यालय होती हुई पुनः मंदिर पर ही समाप्त की गई,देशभक्ति गीत,और जोश भरे नारों की आवाज के साथ लोगों ने सम्मान से तिरंगे को अपने घरों में लगाया। समूह अध्यक्ष सुनीता राणा ने बताया की इस वर्ष 75वी वर्षगाठ पर और प्रधानमंत्री मोदी  के हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगो मे एक अलग ही उत्साह है।

ग्राम प्रधान सुधीर छेत्री ने कहा कि हमे अपने तिरंगे के साथ साथ,उन शहीदों का भी सम्मान करना चाहिए जिनके बलिदान से आज हम खुली हवा मे सांस ले रहे है,इसके साथ साथ उन्होंने सभी महिला शक्ति को भी नमन किया जो हर क्षेत्र मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है,इसके अलावा भारत नेगी,मोहन,जयकिशन नौटियाल,विजय,पुंडीर,कालूवाला ग्राम प्रधान पंकज रावत,सन्नी भंडारी,रजनी रावत,माया,बिजला राणा,बसंती,आशा,राणा,कांति,कृष्णा,मीना,सरस्वती,सारिका,रेखा ,उर्मिला,कुसुम,पूनम आदि कई लोग रैली में सम्मिलित  हुए।

Exit mobile version