Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

बुल्लावाला राजाजी टाइगर रिजर्व मे गांधीग्राम स्कूल द्वारा मनाया गया वन्य जीव सप्ताह

ज्योति यादव,डोईवाला। राजा जी टाइगर रिजर्व द्वारा वन्य जीव सप्ताह 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चलाई जाने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत गांधीग्राम स्कूल बुल्लावाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमे स्कूली छात्र-छात्राओं को निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई, प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को वन पंचायत अध्यक्ष मंगल सिंह रौथाण द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।
इस मौके पर मंगल सिंह रौथाण ने कहा की वन्य जीव सप्ताह का मुख्य उद्देश्य वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है जिससे कि वनों एवं वन्य जीव का संरक्षण और संवर्धन हो सके।
इस अवसर पर वन विभाग के कर्मचारी प्रभु दयाल नौटियाल, पंकज रावत, इशरत अली, राम सिंह, केंतुरा, दिनेश रौथाण, स्कूल के छात्र-छात्राएं व अध्यापक उपस्थित है।

Exit mobile version