Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

पति के साथ छोटी सी नोकझोक पर पत्नी ने की आत्महत्या।

ज्योति यादव,डोईवाला। पति के साथ छोटी सी नोकझोक पर पत्नी ने की आत्महत्या। घटना शनिवार सुबह करीब 10 भजे की है जब पति और पत्नी के बीच बहस हुई और पत्नी ने फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार माजरी ग्रांट के जीवनवाला गांव निवासी 25 वर्षीय महिला देववती पत्नी जितेंद्र कुमार ने घर के पंखे से लटक कर जान दे दी।

ग्रामीणों ने बताया की पति पत्नी के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। जिससे बाद पत्नी ने फांसी लगा ली, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामन भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Exit mobile version