Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

प्रदेश के किस होनहार को नासा में हुआ चयन

सितारगंज। देवभूमि में प्रतिभाओं की कमी नहीं ह,यहां के युवा देश-विदेश तक देवभूमि का नाम रोशन कर रहे है। एक बार फिर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के निवासी किसान के बेटे ने पूरे प्रदेश को अपनी प्रतिभा के बल पर गौरवांवित होने का मौका दिया है। सितारगंज के कुँवरपुर सिसैया गाँव में किसान परिवार में जन्मे डॉ गुरजीत सिंह का नासा में चयन हुआ है। जिसके बाद उनके परिवार और इलाके में खुशी की लहर है।
डॉ गुरजीत की इस उपलब्धि से उनके घर पर बधाई देने वालो का ताँता लगा हुआ है। नासा में चयनित डॉ गुरजीत सिंह एक किसान परिवार से जहां ताल्लुक रखते है। वहीं उनके पिता सुरजीत सिंह किसान है। जो कि उधम सिंह नगर के सितारगंज के अंतर्गत कुँवरपुर सिसैया गाँव के निवासी है। डॉ गुरजीत सिंह ने वर्ष 2003 में जीआईसी सितारगंज से बारहवीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की, उन्होंने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग बीटेक की डिग्री हासिल की,जिसके बाद आईआईटी भुवनेश्वर से पीएचडी की। बताया जा रहा है कि जेपीएल पोस्ट डॉक्टरल स्कॉलर्स से नासा में उनका चयन हुआ है। जहां उन्हें नासा से 71590 डॉलर का पैकेज मिला है। साथ ही गुरजीत सिंह की पत्नी और उनके बेटे को अमेरिका में उनके साथ रहने के लिए वीजा सुविधा भी मिली है। गुरजीत सिंह के माता-पिता अपने बेटे की इस उपलब्धि से बेहद खुश है।

Exit mobile version