Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

G-20 Summit के लिए ये कैसा विकास ? अपनों का रोजगार छीनकर दूसरों के स्वागत की तैयारी -मोहित उनियाल

ज्योति यादव,डोईवाला। उत्तराखंड में होने जा रहा जी-20 को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज हो चुकी है। सम्मेलन के लिए मई और जून में उत्तराखंड पहुंचने वाले राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों के लिए शासन द्वारा तैयारियां चरम पर है।

वहीं दूसरी ओर एयरपोर्ट से ऋषिकेश के बीच,रानीपोखरी क्षेत्र में प्रशासन द्वारा दुकानों को तोड़ा गया व प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के बैनर सजा कर विनाश को छुपाया जा रहा है ।
परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि किसी का रोजगार छीनना विकास नही कहलाता । रानीपोखरी के व्यापारियों के साथ जो हुआ वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है । प्रदेश सरकार को व्यापारियों को उचित मुआवजा देना चाहिए व जिनका रोजगार छीना गया उन्हें भी उचित धनराशि मिलनी चाहिए ।

Exit mobile version