Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला तहसीलदार के पद पर कार्यरत रहे मोहम्मद शादाब की विदाई के साथ नवनियुक्त तहसीलदार सोहन सिंह का स्वागत

ज्योति यादव,डोईवाला। तहसील डोईवाला में तहसीलदार के पद पर कार्यरत रहे मोहम्मद शादाब का विदाई समारोह का आयोजन किया, तो वहीं नव नियुक्त तहसीलदार सोहन सिंह रानगढ़ का स्वागत हुआ। शुक्रवार को डोईवाला तहसीलदार ने अपना पदभार छोड़ देहरादून सदर में नायब तहसीलदार के पद पर अपना कार्यभार संभाला है।

वहीं सोहन सिंह ने डोईवाला तहसील का अपना पदभार संभाल लिया है। तहसीलदार मोहम्मद शादाब ने कहा डोईवाला के मेरा कार्यकाल लगभग 15 माह का रहा है जिसमे मुझे अधिवक्ताओं और तहसील कर्मचारियों का हमेशा सहयोग मिला है।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी, परवादून बार एसोसिएशन सचिव मनोहर सैनी, अशरफ अली, सुरेश चंद्र भट्ट, सन्दीप जोशी, साकिर हुसैन आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version