Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला के केशवपुरी में चलाया गया मतदान के प्रति जागरूकता अभियान

ज्योती यादव,डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला द्वारा वार्ड संख्या 11 और 12 केशवपुरी राजीवनगर में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति द्वारा रंगोली और मेहंदी आदि के द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया।

सोमवार को रामलीला ग्राउंड केशवपुरी में स्विफ्ट कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम किए गए। वहीं डोईवाला उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल ने मतदान की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मेहंदी एवं रंगोली के जरिए मतदाताओं से अपने मत का प्रयोग करने का प्रचार प्रसार किया। जिसमें भानियावाला, जॉलीग्रांट मारखम ग्रांट, दूधली आदि सेंटर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां पहुंची।

मतदान की शपथ के उपरांत एसडीएम डोईवाला ने हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में रंगोली तथा मेहंदी लगाने वाली महिलाओं को उपहार बैठकर उनकी हौसला अफजाई की।

इस मौके पर नगर पालिका अधिशास अधिकारी उत्तम सिंह नेगी, सफाई निरीक्षक सचिन रावत, अखिलेश खंडूरी, रेनू देवी,भारत भूषण, सिद्धार्थ, सीमा देवी, निधि सक्सेना, आशा, पिंकी, रानी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version